फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों में खूब बजीं तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गुलाम मोहम्मद मेमोरियल बाल विद्यालय तिलकनगर का वार्षिकोत्सव बजरिया स्थित आदर्श गेस्ट हाउस में शोख चांदपुरी की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा कक्षाओं में सर्वोच्च स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


अब्दुल अजीज ने कहा कि शिक्षा सफलता की कुंजी होती है। बगैर शिक्षा के कोई मुकाम हासिल नहीं कर सकते है। बच्चों को शिक्षा दिलाने में कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। हसन ने कहा कि बच्चों को पढ़ाने में शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का बेहतर ढंग से निर्वहन करें।

इस दौरान शकील अंसारी, शिवराम यादव, राजेंद्र सिंह, तस्कीन कौसर, शबाना परवीन, मुशीर, मतहर, उमर, गजाला, करिश्मा, राजकुमार, रामबाबू ने भी विचार रखे। संचालन अशरफ मंसूरी ने किया। जबकि स्कूल के संरक्षक अब्दुल अजीज चिश्ती ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें