फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण की बाल लीलाएं सुन भक्त हुए आनंदित

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बबीना में भागवत कथा में आचार्य मृदुल महाराज, वृंदावन ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का बखान किया। भगवान की नटखट बाल लीलाएं सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन


कथा वाचक ने बताया कि श्रीमद्भागवत के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के कष्ट दूर हो जाते हैं। कथा का श्रवण कर उसका अपने जीवन में भी अनुसरण करना चाहिए। कथा सिखाती है कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाओ और कभी किसी कमजोर को न सताएं। बाल लीलाओं में कालिया मर्दन, गोवर्धन पर्वत की कथाएं सुनकर भक्तों की भीड़ आनंदित हुई।

ग्वालों संग कान्हा की हंसी ठिठोली, माता यशोदा के साथ दौड़ भाग और माखन चोरी की कथाओं पर भक्तों की भीड़ भक्ति के सागर में गोते लगाते नजर आई। कृष्ण कन्हैया के भजनों पर भक्तों ने डांस भी किया। आयोजक संतोष गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि 3 अप्रैल को भंडारा होगा। कथा के उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान परीक्षित शकुंतला देवी, महेश्वरीदीन, किशोरीलाल, रवि पाल, गजाधर गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें