फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहण के काम में लापरवाही बरतने पर लेखपालों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जालौन। एसडीएम ने लेखपालों के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली भूमि की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने लेखपालों से किसानों को बैनामा कराए जाने के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। कुछ लेखपालों का कार्य संतोषजनक न मिलने पर उनकी फटकार भी लगाई।

तहसील क्षेत्र से होकर निकलने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। भूमि अधिग्रहण प्रगति जानने के लिए एसडीएम भैरपाल सिंह ने तहसीलदार बीके वर्मा व लेखपालों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें तहसीलदार ने बताया कि अभी तक लगभग 36 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। शेष भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम ने लेखपालों को निर्देश देकर कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाऐं। ताकि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों को बैनामा करने के लिए समझाएं कि वह बैनामा नहीं करते है तो उन्हें नुकसान होगा। जो रकम उन्हें अभी मिल रही है, अधिग्रहण के बाद वह रकम काफी समय बाद मिलेगी।
विज्ञापन


लेखपालों की कार्य की प्रगति के बारे में रिपोर्ट में लाड़पुरा मुस्तकिल का कार्य सही नहीं पाया गया। जिस पर एसडीएम ने उन्हें चेतावनी देकर कहा कि कार्य में तेजी लाएं अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर धनौरा लेखपाल लवी, धंतौली महेंद्र, लाड़पुरा मुस्तकिल महेश, खरगपुर कौशलेंद्र, सहाव इंद्रजीत, शहब्जापुर अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें