उरई। आयुष आपके द्वार योजना के तहत बुधवार को प्राइमरी स्कूल रगेंदा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने किया। शिविर में 122 मरीजों का परीक्षण किया गया। सीडीओ ने कहा कि स्वच्छ रहकर भी बीमारियों से बचा जा सकता है। गंदगी कई बीमारियों की जड़ है। इस दौरान राष्ट्रीय सेवायोजना पालीटेक्निक के स्वयंसेवकों ने भी जागरूक किया। इस मौके पर आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. कमलेश बाबू, अवधेश कुमार, स्टाफ नर्स नीता, नीतू, कमलेश, निसार अहमद, प्रधान राजकुमारी, अवनीश, चित्रांशी, नितेश, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो