फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान निधि का प्रमाणपत्र पाकर खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गोरखपुर से किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले में भी दिखाया गया। मुख्य कार्यक्रम विकास भवन सभागार में सांसद भानुप्रताप वर्मा की अध्यक्षता व जिलाधिकारी की उपस्थिति में दिखाया गया। इसके साथ जिले के पात्र किसानों को सांसद व अन्य अधिकारियों ने सम्मान निधि की प्रथम किस्त का प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन


बता दें कि लघु व सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने अपने अंतिम बजट में किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा थी। जिसमें किसानों के खाते में तीन किस्तों में दो दो हजार रुपये दिए जाने थे, इसे लेकर पूरे देश में जिलेवार लघु सीमांत किसानों का सर्वे कराया गया था।

रविवार को प्रधानमंत्री ने इस योजना की शुरूआत गोरखपुर से की। मुख्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के बाद में किसानों को संबोधित करते हुए संासद ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और अपने आसपास के पात्र किसानों को भी इसका लाभ दिलाएं। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने कहा कि इस योजना में किसी भी पात्र किसान को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


प्रथम किस्त के बाद भी सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र इस योजना में नहीं छूटेगा। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने चयनित 50 किसानों को सम्मान निधि के प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार, जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन आदि उपस्थित रहे।

जिले के 200 किसानों को दिए गए प्रमाणपत्र
कृषि अधिकारी अमर सिंह के अनुसार प्रथम किस्त में जिले के लगभग 54 हजार किसानों के खातों में सम्मान निधि का का पैसा पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा भी स्थायी नहीं है। शासन के निर्देश के अनुसार इसे घटाया व बढ़ाया जा सकता है। जिले से कुल 89,682 पात्र किसानों को डाटा पोर्टल में लॉक किया गया है। रविवार को योजना की शुरूआत के दौरान जिले के चयनित 200 किसानों के खाते में पैसा पहुंचाया गया। जिन्हें अतिथियों ने प्रमाण पत्र दिए। इसमें मुख्यालय स्तर पर 50 किसानों को, तहसील स्तर पर 80 किसानों को व ब्लाक स्तर पर 70 किसानों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें