फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड का गठन ही बुंदेलखंड की अहमियत बताता है

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं मशहूर सिने स्टार राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड विकास बोर्ड का गठन होना प्रमाणित करता है कि सरकारों ने बुंदेलखंड के वजूद को स्वीकारा है। इसके गठन के बाद बुंदेलखंड के समुचित विकास की उम्मीद की जा सकती है। वे सोमवार को अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


कहा कि वे अलग राज्य का झंडा उठाने वाले सिपाही हैं और अगर उन्हें लगता कि ये झुनझुना है तो वे इसे पकड़ते ही नहीं। बोर्ड में पीएम और सीएम का सीधा दखल है और इसके पीछे की मंशा भी बिल्कुल साफ है कि बुंदेलखंड केंद्रित नई सोच के साथ सरकार ने कदम बढ़ाया है। बुंदेलखंड अलग प्रांत निर्माण के लिए राजनीतिक पैरोकारी की जरूरत है और भाजपा छोटे छोटे राज्यों की पक्षधर है लिहाजा उम्मीद की जानी चाहिए कि अनुकूल समय आने पर बुंदेलखंड राज्य जरूर बनेगा।

बताया कि बुंदेलखंड के विजन को लेकर वह पहले ही 51 पृष्ठ का पत्र सीएम को दे चुके हैं जिसमें बुंदेलखंड में दूध डेयरी की स्थापना, ड्राई पोर्ट और यहां से हो रहे पलायन को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार खड़े करने की जरूरत बताई गई है। इसके अलावा एजूकेशन हब खोलने, हॉकी सेंटर बनाने एवं आयुर्वेदिक व हर्बल दवाओं के विकास के लिए केंद्र बनाने पर बल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें