फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीकर्मियों ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कार्रवाई के आश्वासन पर धरना खत्म होने के बाद भी एसडीओ व जेई का आंदोलन खत्म नहीं हुआ। शुक्रवार को जेई व एसडीओं ने एक बार फिर मुख्य अभियंता को ज्ञापन भेजकर अधीक्षण अभियंता आरके गुप्ता पर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन में अधीक्षण अभियंता के खिलाफ कार्रवाई न की गई, तो बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि बिजली विभाग के एसडीओ व जई सहित अन्य बिजली कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता आरके गुप्ता पर हर माह पैसों की मांग व अभद्रता करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। मामले में कार्रवाई न होने से आक्रोशित कर्मचारी मंगलवार को धरने पर बैठ गए थे। मामले के तूल पकड़ते ही मुख्य अभियंता झांसी आरएन सिंह ने एसडीओ व जेई से मुलाकात की और अधीक्षण अभियंता के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कर्मचारी तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

कर्मचारियों की मांग को देखते हुए मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता आरके गुप्ता को तत्काल छुट्टी पर भेजने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता के आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी मान गए और धरने खत्म कर काम पर लौट आए थे, लेकिन तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। आक्रोशित कर्मचारियों ने शुक्रवार को मुख्य अभियंता को भेजे ज्ञापन में तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। जेई संघ के अध्यक्ष सुमित साहू ने बताया कि मुख्य अभियंता ने धरना खत्म कराकर आश्वासन दिया था कि दो तीन दिन में अधीक्षण अभियंता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन तीन दिन बाद भी अधीक्षण अभियंता पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कार्रवाई न की गई तो वह फिर से सड़कों पर उतरेंगे। इस जौरान एसडीओ पुरुषोत्तम सिंह, एसडीओ विकास सोनी, जेई पैश्वनी राम, जेई रामू गुप्ता आदि विद्युत कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें