फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
महेबा। ब्लाक के ग्राम मुसमरिया के खेरा स्थित रामजानकी मंदिर में क्षत्रिय कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें आठ जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक छोटे सिंह ने अपने बेटे रजत का भी विवाह कराया। विवाह पंडाल में कानपुर देहात जैनपुर मंदिर के महंत कृपाल दास, कालपी के मां बनखंडी देवी के महंत जमुना दास जी महाराज ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


घोड़ों पर सवार होकर जैसे ही बारात पंडाल स्थल पर पहुंची। वैसे ही आए अतिथियों ने द्वारचार की रश्म निभाते हुए बरातियों का स्वागत किया। इसके बाद वर वधुओं ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। विवाह के क्रम में मंदिर परिसर में विधि विधान के साथ अन्य रस्में निभाई गई। इस दौरान पूर्व विधायक छोटे सिंह कहा की इन जोड़ों ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है।

अभी तक चौरासी क्षत्रियों में सामूहिक विवाह को लेकर कुरीतियां फैली थीं। इन परिवारों ने कुरीतियों को तोड़ते हुए नई रीत शुरू की है। इस दौरान आए अतिथियों ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन कमर अहमद, चंद्रपाल सिंह, रविंद्र सिंह पूर्व प्रधान सीकरी रहमान पुर, मुसमरिया प्रधान प्रतिनिधि रामजी सिंह, गिल्लू सिंह भिटार, पृथ्वीराज सिंह, त्रिभुवन सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें