फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जन्मों के बंधन में बंधे 11 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ब्लॉक परिसर में आयोजित हुए सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में 11 जोड़ों ने एक दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।
विज्ञापन




गुरुवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें धूमधाम से बैंड बाजों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बारात पहुंची। जहां हिंदू एवं मुस्लिमों के 11 जोड़े अपने अपने धर्म के रीति रिवाजों के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे।

पुरोहित पंडित किशोर कुमार एवं काजी हाफिज सादिक हुसैन ने वैवाहिक रस्मों को संपन्न कराया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ विधायक मूलचंद्र निरंजन, बीडीओ मनोज कुमार, ब्लाक प्रमुख तिलकचंद्र जाटव, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक समेत कई अतिथि पहुंचे। बारात में लंच पैकेट कम पडने से भी लोगों ने हो हल्ला किया।
विज्ञापन


इन जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
साधना संग अर्जुन, वंदना संग अजय, नेहा संग कमल, प्रियंका संग अनिल, शिल्पी संग जितेंद्र, काजल संग सूरज, पिंकी संग देवी प्रसाद, रेशमा खातून संग वली मोहम्मद, सना खातून संग अजमेरी, कुंवर सिंह संग गीता, वर्षा संग अंकित।

प्रधान ने भी लिए सात फेरे
सामूहिक विवाह समारोह में सुढ़ार गांव के प्रधान कुंवर सिंह भी डकोर के बड़ागांव निवासी गीता के साथ विवाह के बंधन में बंधे। ग्राम प्रधान ने सामूहिक विवाह में शादी कराकर लोगों को संदेश दिया कि शादी जैसे आयोजन में फिजूलखर्ची से बचें।

कम उम्र के कारण लौटी बारात
जालौन। खर्रा निवासी मातादीन की पुत्री का विवाह लोहई निवासी दयाशंकर के साथ होना तय हुआ था। मातादीन ने बताया कि जब विवाह स्थल पर बारात आई तो ग्राम पंचायत सचिव किरन रावत ने यह कह दिया कि लड़के की उम्र कम है, इसलिए विवाह नहीं हो सकता है। आरोप है कि सचिव ने सुविधा शुल्क की मांग की। न देने पर उन्होंने उनकी पुत्री का विवाह नहीं होने दिया। अधिकारियों एवं वर वधू पक्ष के बीच नोकझोंक भी हुई। इस बाबत बीडीओ मनोज कुमार का कहना है कि लड़के की उम्र कम थी, इसलिए विवाह नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें