फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जुआरी पकड़े, पांच हजार रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग गांवों में जुआ खेल रहे 15 लोगों को पकड़कर पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। उनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटारा व जगनेवा में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पाकर उन्होंने एसआई प्रमोद कुमार व शफीक अहमद को मौके पर भेजा। जहां पुलिस ने जगनेवा से पांच व भिटारा से 10 जुआरियों को पकड़ लिया। जुआरियों ने अपने नाम राहुल, मोहित कुमार, संजेश, मोहित, संजीव, दयाशंकर, धर्म सिंह, भान सिंह, शिवशंकर व बंटी निवासीगण भिटारा एवं अनिल बाबू, दिनेश कुमार, वीरसिंह, उमाशंकर, निवासीगण जगनेवा व सोनू निवासी हीरापुर बताए। पुलिस ने तलाशी लेने पर उनके पास से लगभग 5 हजार रुपये नगद व मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में धारा 188 की भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें