फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में आईं 149 शिकायतें, 15 निस्तारित

Wed, 02 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
जालौन तहसील दिवस में शिकायत सुनते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई/जालौन/कोंच/कालपी(जालौन)। जनपद की पांच तहसीलों में तहसील दिवस में 149 शिकायतें आई। अधिकारियों ने मौके पर 15 शिकायतों का निस्तारण किया। मातहत अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह अपने विभाग की संबंधित शिकायत तय समय सीमा में निस्तारित करें। लंबित शिकायतों का समाधान न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। उरई तहसील में एसडीएम आलोक कुमार यादव की अध्यक्षता में तहसील दिवस में 35 फरियादियोें ने अपनी शिकायतें पंजीकृत कराईं।
विज्ञापन


इसमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण हुआ। इस मौके पर तहसीलदार बीके राय, सीओ जंगबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। जालौन संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी संदीप कौर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह की उपस्थिति में तहसील दिवस में राजस्व विभाग की 15, पुलिस विभाग की 14, पूर्ति विभाग की आठ, नगर पालिका की छह, नलकूप विभाग की चार तथा समाज कल्याण की पांच शिकायतों सहित कुल 72 फ रियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से 12 मौके पर ही निस्तारित हुईं।

जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों के निस्तारण में देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह, सीएमओ आशाराम, सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत, बीडीओ प्रीति भसीन, सीडीपीओ विमलेश आर्या, विद्युत उपखंड अधिकारी विकास सोनी, एसएसआई राजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। कालपी प्रतिनिधि केे अनुसार तहसील दिवस सन्नाटे की भेेंट चढ़ गया। एसडीएम संजय कुमार की मौजूदगी में 18 प्रार्थना पत्र आए पर किसी का भी निस्तारण नहीं हुआ। इस दौरान सीओ सुबोध गौतम, पालिका जेई तोताराम आदि मौजूद रहे।   कोंच प्रतिनिधि के अनुसार उपजिलाधिकारी मुईनुल इस्लाम की मौजूदगी में तहसील दिवस में करीब 24 शिकायतें आईं। इनमें किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। एडीएम आरके सिंह ने तहसील दिवस का निरीक्षण कर एक सप्ताह में समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। यहां तहसीलदार भूपाल सिंह, एसएसआई अजय कुमार सिंह, कैलिया एसआई शिवप्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें