कदौरा (जालौन)। सवारी लेकर जा रही आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गई। जिससे उसमें सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
थाना क्षेत्र के चतेला स्टैंड से सवारी भरकर पथरेहटा जा रही आपे रविवार की दोपहर दो बजे अनियंत्रित होकर पंडोरा के पास गड्ढे में पलट गई। उसमें सवार एक दर्जन लोग चुटहिल हो गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
आपे सवार रानी, सरोज, कृष्णा, बलखंडी, देवीप्रसाद, नीलम, मालती, राजापाल, फैजान, दिलशाद, रवि, लालजी व चालक भूरा चुटहिल हो गए। कृष्णा व रानी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।