फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए उत्साह के साथ जनपद को देंगे पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नए साल का पहला दिन प्रशासन के अधिकारियों में ऊर्जा का संचार करने वाला दिखा। लगभग सभी अधिकारियों ने अपना पहला दिन आम जनता के बीच बिताया। किसी ने संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की व्यथा सुनी तो कोई दफ्तर में पात्रों की फाइलें पलटता रहा। जब दिन जनता के बीच गुजरा हो तो सभी का एक ही कहना है कि साल 2019 उनके लिए खास है। सबका एक ही कहना रहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाओं को उनके अंजाम तक पहुंचाकर पब्लिक की दिक्कतों को दूर करना है। सरकारी मशीनरी में भी तेल डालकर भीतर के भ्रष्टाचार के कचरे को निकाला जाएगा। कुल मिलाकर इस साल जनपद को नई पहचान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर का कहना है कि जिले में अंतिम पायदान पर खड़े हर पात्र तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। पीएम आवास, शौचालय और उज्ज्वला आदि योजनाएं है, जिन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी का कहना है कि इस साल जहां अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा वहीं पुलिस की प्राथमिकता पर महिलाओं की सुरक्षा रहेगी। पीड़ित को न्याय मिले और घटनाओं के जल्द खुलासे के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


एडीएम प्रमिल कुमार सिंह का कहना है कि विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ धरातल पर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में है। इसके लिए जहां योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी और प्रगति की क्रास चेकिंग भी होगी। धांधली किसी कीमत पर नहीं बर्दाश्त की जाएगी।

सीडीओ एबी सिंह का कहना है कि शासन की अधिकांश लाभार्थी परख योजना में प्रचार प्रसार में विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिससे हर जरूरतमंद को उसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही शत प्रतिशत पात्रों को धन का आवंटन हो इसकी निगरानी की जाएगी। सभी योजनाओं में जन सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सीएमओ डा.अल्पना बरतारिया का कहना है कि कम संसाधनों के बावजूद जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही जिला अस्पताल को और आधुनिकता से लैस किया जाएगा, जिससे कि हर जरूरतमंद को बेहतर इलाज मिल सके।

डीआईओएस भगवत पटेल का कहना है कि जिले में इस वर्ष शिक्षा स्तर के बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नन्हा कलाम प्रतियोगिता व पुरातन छात्र गठन जैसे सराहनीय पहल को और आगे बढ़ाया जाएगा। ताकि कई और नन्हे कलाम की प्रतिभा को अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें