रक्तदान बचाए चार जान का नारा देकर शहर में युवाओं ने दो स्थानों पर लगे
रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल मेें भारत
विकास परिषद की ओर से आयोजित शिविर में जहां 75 तो ब्लड बैंक में संकल्प
सेवा संस्थान की ओर से लगाए गए कैंप मेें 61 लोगों ने रक्तदान किया।
बेकेडी
एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित शिविर का
उद्घाटन डीएम रामगणेश ने किया। इसमें 75 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य
अतिथि डीएम ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। जिन लोगों ने
रक्तदान किया उन्हें भारत विकास परिषद की ओर से मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर
सम्मानित किया गया। शिविर में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल
कालेज झांसी की 12
सदस्यीय टीम ने रक्तदान कराया। इस दौरान जयंत कुमार, आकाश सूरी, अजय
इटौरिया, अजीत रहमान, शुभम अग्रवाल, प्रियंका गुप्प्ता,महेंद्र भाटिया,
युद्धवीर कंथरिया, राजीव गोयल, लक्ष्मण दास बबानी, आशीष सेठ, डा. सीपी
गुप्ता, रमाकांत द्विवेदी, अशोक राठौर आदि ने सहयोग किया।
जिला
अस्पताल में संकल्प सेवा संस्थान के तत्वावधान में बलखंडी देवी सेवा दल और
रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से लगे कैंप में 172 लोगों ने रक्तदान के लिए
पंजीयन कराया। 61 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन डीएम ने किया।
इस दौरान गोष्ठी में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान
बलखंडी देवी केे महंत जमुना दास जी महाराज ने कहा
कि 14 फरवरी मातृपितृ
पूजन दिवस और शहीद दिवस के रूप में युवाओं ने मनाया है। इसी क्रम में
रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जगत यादव, धर्मेंद्र सिंह
चौहान, भारत सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, अमित
द्विवेदी,
विजय सिंह, अमित पांडे, पप्पन पुरवार, जितेंद्र गुप्ता आदि ने रक्तदान
किया। इस मौके पर रेडक्रास के सचिव अभय द्विवेदी, महंत सिद्धन महाराज, विजय
सिंह, राघवेंद्र सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, हर्षित खन्ना, योेगेश द्विवेदी आदि
मौजूद रहे।