फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: करंट से 12वीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
फोटो - 14 मृतक नंदकिशोर की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
कालपी। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के न्यामतपुर गांव में सोमवार को नंदकिशोर उर्फ नंदू (17) की करंट लगने से मौत हो गई। वह 12वीं का छात्र था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोबरन की बेटी गोरी बाई की शादी कैलिया थाना क्षेत्र के हिंगुटा गांव निवासी वीर सिंह से हुई थी। उनके एक पुत्र नंदकिशोर व दो पुत्रियां हैं। नंदकिशोर मां के साथ ननिहाल में रहता था। पिता गांव में रहते हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह नंदकिशोर नहाकर कमरे में लौट रहा था। इसी दौरान जर्जर केबल टूटकर उसके ऊपर गिर गई। इससे वह झुलस गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां उसे मृत घोषित कर दिया।
नाना सोबरन सिंह ने बताया कि उनका नाती इस वर्ष इंटर में पढ़ाई कर रहा था। वह मां के साथ यहीं रहता था। थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि किशोर की करंट लगने से मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा के थाना श्रीनगर के ननौरा गांव निवासी मनीष (15) अपनी मां लक्ष्मी के साथ 30 सितंबर को बकरियां चराने खेत गया था। तभी बारिश के साथ बिजली गिरने से वह झुलस गया। रीवा में रविवार की रात उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें