फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 हजार उपभोक्ताओं को मिला 20 करोड़ रुपए का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बिजली विभाग की शत प्रतिशत सरचार्ज माफी योजना सफल होती दिख रही है। इस योजना के तहत अब तक जिले के 14 हजार उपभोक्ताओं को करीब 20 करोड़ रुपये का लाभ मिला है। वहीं विभाग के लिए भी यह योजना काफी सार्थक रही है। योजना के तहत इस माह का वसूली लक्ष्य भी काफी बढ़ा है। अधिकारी इस योजना को फिलहाल सफल बता रहे है। हालांकि अभी सोमवार को अंतिम दिन भी रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता किशन कुमार ने बताया कि 25 मार्च तक जो रजिस्ट्रेशन हो जाएंगे, उन उपभोक्ताओं के बिल 31 मार्च तक जमा किए जाएंगे। उन्होंने अपील की है कि सभी बकायेदार विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए सरचार्ज योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि शासन ने बिजली विभाग के बड़े बकायेदारों को सहूलियत देने और वसूली लक्ष्य बढ़ाने के लिए दो माह पूर्व 100 प्रतिशत सरचार्ज छूट की योजना शुरू की थी। योजना की सफलता को देखते हुए पिछले माह इस योजना की तिथि को भी बढ़ाया गया था। जिसका जिले के उपभोक्ताओं ने भरपूर लाभ भी उठाया। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले मेें अब तक इस योजना के तहत सभी तहसीलों में अब तक लगभग 14 हजार उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाया गया है।

योजना के बारे में बताते हुए अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र सचान ने बताया कि योजना के अंतर्गत घरेलू व कामर्शियल के दो किलो वाट तक के उपभोक्ता के साथ नलकूल के किसी भी लोड के लिए उपभोक्ताओं को शामिल किया गया था। उन्होंने बताया कि अनुमान के अनुसार जिले में अब तक करीब 14 हजार उपभोक्ताओं को 20 करोड़ रुपये का ब्याज माफ किया गया है। उन्होंने बताया कि खंड प्रथम में ही करीब आठ हजार बकायेदारों को लाभ दिया गया।
विज्ञापन


आज लगेंगे सभी तहसीलों में कैंप
अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि अधिसूचना की वजह से योजना की तिथि नहीं बढ़ाई गई, लेकिन योजना में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचे इसके लिए सोमवार को जिले की सभी सब स्टेशनों में कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें उपभोक्ता सिर्फ बिल का 30 प्रतिशत जमा कर सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट पा सकेंगे।

छूट लेने में शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता अव्वल
बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार, योजना में छूट लेने में शहरी उपभोक्ता ग्रामीण उपभोक्ताओं से आगे रहे। आंकड़ों के अनुसार इस योजना में करीब शहरी क्षेत्र के 45 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने लाभ लिया है वहीं ग्रामीण क्षेत्र में मात्र 20 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही अपने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। जिससे शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ मिलता दिख रहा है। हालांकि अधिकारी भी ग्रामीण क्षेत्र के कम स्तर की मुख्य वजह मार्च माह मान रहे है। अधिकारियों का मानना है कि मार्च में किसान कटाई में लगा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में कम रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

जालौन में 13 हजार उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
जालौन। बिजली के बिल में 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी योजना के तहत स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले नगर व ग्रामीण क्षेत्र में अभी तक 12,545 लोगों ने ओटीएस के अंतर्गत पंजीकरण कराया। जिसमें अभी तक मात्र 1876 लोगों से ओटीएस के अंतर्गत 1 करोड़ 75 लाख रुपये की वसूली की गई। एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि 25 मार्च तक पंजीकरण कराने वाले लोगों को 31 मार्च तक इस योजना में छूट का लाभ मिलेगा। एसडीओ ने बताया कि उक्त योजना के अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र के क्षेत्र में आने वाले सिरसा कलार, कुठौंद, बाबई व खकसीस में 10,751 लोगों ने ओटीएस कराई थी जिसमें 1231 लोगों ने पंजीकरण कराया। वहीं, नगर क्षेत्र में 1794 ओटीएस में मात्र 645 लोगों ने पंजीकरण कराया। पंजीकृत लोगों से अभी तक 1 करोड़ 75 लाख रुपये की वसूली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें