फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के नाटापन के बारे में दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पोषण अभियान के अंतर्गत ब्लाक रिसोर्स दल के सदस्यों का प्रशिक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सभागार में हुआ। प्रशिक्षण में शिशुओं में नाटापन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि कुपोषण रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले सभी बच्चों के वजन के साथ उनकी ऊंचाई की नियमित निगरानी की जाती है। यदि किसी बच्चे का वजन एवं आयु के अनुसार वृद्धि नहीं हो रही है तो उसे इलाज की जरूरत है। उसके घरवालों को समझाकर उसे इलाज के लिए राजी करें।

स्वस्थ भारत प्रेरक वेदप्रकाश सिंह ने कहा कि यदि बच्चों को सही पोषण मिलता है तो उनका शारीरिक व मानसिक विकास तेजी से होता है। कृषि विज्ञान केंद्र की गृह वैज्ञानिक डा. राजकुमारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। इस दौरान सीडीपीओ शहर विमलेश आर्या, सीडीपीओ डकोर अंजली अग्रवाल, सीडीपीओ रामपुरा सीमा निगम, अंकिता वर्मा, वंदना वर्मा, रमाकांत दोहरे, रामकुमार जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
पोषण हाट का आयोजन हुआ
उरई। राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के अंतर्गत संभागीय हाट बाजार का आयोजन वार्ड नंबर 25 में किया गया। इस दौरान सभासद राजेंद्र सिंह ने पुष्टाहार का वितरण भी किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रानी देवी, रेशमा खातून भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें