फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस लाख से होगा तहसील परिसर का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। तहसीलों में भौतिक जरूरतों को आमजन के लिहाज से बेहतर बनाए जाने के लिए शासन ने कोंच तहसील को भी चालीस लाख रुपये देने का फैसला लिया है। अनुमान है कि तहसील परिसर में पुरुष-महिला शौचालयों का निर्माण, पेयजल के लिए आरओ और सबमर्सिबल पंप के प्रस्ताव भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि तहसीलों के कायाकल्प के लिए प्रदेश शासन ने कोंच तहसील को चालीस लाख रुपये दिए हैं। इस पैसे से तहसील परिसर में आमजन जरूरत के हिसाब से निर्माण कार्य कराए जाने हैं। वैसे तो तहसील में तमाम काम कराए जा सकते हैं लेकिन प्राथमिकता किन कामों की है यह देखना लाजिमी होगा।

एक अनुमान के मुताबिक तहसील परिसर में महिला और पुरुष शौचालयों की सख्त आवश्यकता है और तहसील प्रशासन इस काम पर फोकस कर सकता है। इसके अलावा तहसील का गेट भी प्रस्ताव का हिस्सा बन सकता है। शुद्ध पेयजल की किल्लत को देखते हुए आरओ और सबमर्सिबल पंप का भी प्रस्ताव प्राथमिकता पर हो सकता है।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचलों से आने वाले लोगों के बैठने के लिए टिन शेड कुर्सियों सहित, कंप्यूटर खतौनी कार्यालय के सामने कानूनगो के बैठने के लिए टिन शेड और कुर्सियों की व्यवस्था को भी आगणन में जगह मिल सकती है। बहरहाल, तहसील प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को आगणन तैयार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें