फोटो - 26 सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर वधु को आशीर्वाद देते अतिथि। संवाद
उरई। धानुक-कठेरिया समाज की ओर से सिरौठिया ग्राउंड, झांसी चुंगी में बुधवार को 11 वां सामूहिक विवाह महासम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 12 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता और सादगी का प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से फिजूलखर्ची पर रोक लगती है और समाज में सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी सम्मानजनक तरीके से विवाह कराने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रश्मि आर्या, सरोज कुरील, अर्चना पटेल और दीपमाला कुशवाहा मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप सिरौठिया ने की, जबकि आयोजन महेंद्र भदारी ने किया। संचालन सागर मेहरा ने किया। कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि ने दीपमणि सिरौठिया के आवास पर जलपान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा कुदारी, दुर्गेश गुप्ता, पंकज शिवहरे, दीपेश हिंगवासिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल अटरिया, जगदीश कठेरिया, संजू कठेरिया, मिथलेश सिंह, राम आसरे, अनीता कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे।