फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी शंकर सिंह का व्यक्तित्व आज भी प्रेरणादाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव का शुभारंभ एवं पूर्व कृषि मंत्री चौधरी शंकर सिंह की प्रतिमा का अनावरण सपा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल यादव ने किया। डा. यादव ने कहा कि चौधरी शंकर सिंह का व्यक्तित्व आम जनमानस के लिए आज भी प्रेरणादायक है।
विज्ञापन


कालेज के अध्यक्ष व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित नवाब सिंह यादव ने कहा कि हम लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, रामकृष्ण शुक्ला ने चौधरी साहब को विकास पुरुष बताया। कहा कि कालपी क्षेत्र में सड़कें व नलकूप की व्यवस्था चौधरी साहब के कार्यकाल की ही देन है। इस दौरान छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम सराहे गए।

अध्यक्षता जगदीश सिंह ने की तथा संचालन वीरेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर प्रताप सिंह, शिवबालक सिंह, रामप्रकाश गुप्ता, हरमोहन यादव, मधु श्रीवास्तव, सरनाम सिंह, कल्लू सिंह, सोहराब खान, जमालुद्दीन, महेंद्र पाल सिंह, मानसिंह, अखिलेश शर्मा, महेंद्र कठेरिया, जैनुल आब्दीन, बुद्ध सिंह, ब्रजबल्लभ सेंगर, प्रभाकर, कामता यादव, अंगद सिंह, सुुरेंद्र खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें