जालौन। लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को एसडीएम भैरपाल सिंह ने तहसील परिसर में चुनाव कंट्रोल रूम की स्थापना कराई। अब लोग चुनाव संबंधी शिकायत, समस्या एवं समाधान के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकते हैं।
लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां भी बढ़ती जा रही हैं। रविवार को एसडीएम भैरपाल सिंह ने तहसील परिसर में चुनाव कंट्रोल रूम की स्थापना कराई। साथ ही चुनाव कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया गया, इसका नंबर 05168-222623 है। इसमें तीन-तीन कर्मचारियों को 8-8 घंटे की शिफ्ट में तैनात किया गया है।
एसडीएम भैरपाल सिंह ने बताया कि पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक राजस्व निरीक्षक नारायणदास के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर सुप्रिया कुलश्रेष्ठ एवं संग्रह अनुसेवक रामजी राजपूत, दूसरी शिफ्ट शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक राजस्व निरीक्षक अमर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर रवि पांचाल के साथ चैनमेन कृष्ण कुमार एवं तीसरी शिफ्ट में रात 2 बजे से सुबह 10 बजे तक राजस्व निरीक्षक चंद्रशेखर याज्ञिक, कंप्यूटर ऑपरेटर हेमंत यादव एवं संग्रह अनुसेवक रामऔतार तैनात रहेंगे। इस दौरान कोई भी व्यक्ति चुनावों को लेकर किसी भी समस्या, समाधान, शिकायत अथवा सुझाव के लिए इन कर्मचारियों से संपर्क कर सकता है।