फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार से तीन मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू हो जाएगा। इसके लिए राजकीय इंटर कालेज में इंटर, गांधी इंटर कालेज व सनातन धर्म इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। साथ ही परीक्षकों व डिप्टी हेड की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। तीनों केंद्रों के लिए एक एक पर्यवेक्षक भी बना दिया गया है।
विज्ञापन


डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि मूल्यांकन का काम 8 मार्च से शुरू हो रहा है। पहले दिन के लिए अधिकतम 11 बजे मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचने को कहा गया है। लेकिन उसके बाद सुबह 10 बजे से चार बजे तक मूल्यांकन केंद्र के रहकर मूल्यांकन कार्य करना होगा। मूल्यांकन केंद्र में मोबाइल व इलेक्ट्रानिक डिवाइस पूरी तरह वर्जित है। यदि किसी के पास मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं मूल्यांकन कार्य में किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर परीक्षक को तीन साल के लिए परीक्षा कार्य से डिबार कर दिया जाएगा। साथ ही मूल्यांकन कार्य का पैसा भी जब्त कर लिया जाएगा। परीक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे रोजाना अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के बारे में उप नियंत्रक को टीम प्रभारी को अवगत कराएंगे। इसके अलावा मूल्यांकन कार्य पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। कोठार, मूल्यांकन कक्ष, बंडलों की सीलिंग, पैकिंग व पत्राचार कक्ष में सीटीटीवी कैमरा 24 घंटे क्रियाशील रहे और उसकी रिकार्डिंग सुरक्षित रखी जाए।

मूल्यांकन संबंधी कार्य की फोटो खींची तो खैर नहीं
मूल्यांकन कार्य में लगे किसी भी व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल किसी भी दशा में न किया जाए। मूल्यांकन संबंधी किसी भी प्रपत्र (ओएमआर शीट, उत्तर पुस्तिका के किसी पृष्ठ) की फोटो न खींची जाए। यदि किसी ने ऐसा किया तो यह विश्वासघात की श्रेणी में माना जाएगा और उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मूल्यांकन केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती
उरई। मूल्यांकन कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षक व उप नियंत्रक की तैनाती कर दी गई है। राजकीय इंटर कालेज में पर्यवेक्षक रामनारायण विश्वकर्मा व उपनियंत्रक आरके तिवारी को बनाया गया है। सनातन धर्म इंटर कालेज में पर्यवेक्षक भानुप्रताप सिंह व उप नियंत्रक सुरेंद्र सिंह को, गांधी इंटर कालेज में पर्यवेक्षक कौशल किशोर गुर्जर को तथा उप नियंत्रक रविशंकर अग्रवाल को बनाया गया है।

1128 परीक्षक करेंगे मूल्यांकन कार्य
उरई। डीआईओएस ने बताया कि जिले में तीन मूल्यांकन केंद्रों में सवा तीन लाख कापियों का मूल्यांकन होगा। इसमें जीआईसी में 1.40 लाख कापियों को जांचने के लिए 435 परीक्षकों को लगाया गया है। जबकि 54 टोली हेड बनाए गए है। इसी तरह गांधी इंटर कालेज में 1.10 लाख कापियों को जांचने के लिए 350 परीक्षकों व 41 टोली हेड बनाए गए है। इसी तरह सनातन धर्म में फिलहाल 76 हजार कापियां जांची जाएगी। इसके लिए 343 परीक्षक व 40 टोली हैड की तैनाती की गई है। एक परीक्षक रोजाना हाईस्कूल की 50 तो इंटर की 45 कापियां जांच सकेगा।

हाईस्कूल में 2479 तो इंटर में 1756 ने छोड़ी परीक्षा
उरई। डीआईओएस ने बताया कि इस साल वायस रिकार्डर वाले सीसीटीवी कैमरे व सचल दलों के लगातार भ्रमण करते रहने के कारण हाईस्कूल में पंजीकृत 25005 परीक्षार्थियों में 2479 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि तीन नकलची पकड़े गए। जबकि 2018 में हाईस्कूल में 26009 परीक्षार्थियों में 3014 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी और 33 नकलची पकड़े गए थे। इसी तरह इंटर में पंजीकृत 22134 में 1756 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी और आठ नकल करते हुए पकड़े गए। जबकि 2018 में इंटर में 24431 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 1993 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। जबकि 83 नकलची पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें