फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबित हुआ सपा नहीं भाजपा है गुंडों की पार्टी- पूर्व मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। भाजपा संस्कारित नहीं बल्कि गुंडों की पार्टी है। संत कबीर नगर में जिला योजना समिति की बैठक में भाजपा सांसद व विधायक की गुंडई सबके सामने आ गई है। भाजपा ने पिछड़े वर्ग के लोगों को सदैव छला है। समाजवादी पार्टी पिछड़े वर्ग के लोगों की सच्ची हितैषी है। आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन यूपी में इतिहास रचने जा रहा है।
विज्ञापन


यह बात समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति ने नगर में सपा नेता अरविंद यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि सपा को तो गुंडों की पार्टी कहकर यूं ही बदनाम किया जाता है जबकि असलियत यह है कि अपने को संस्कारित पार्टी कहने वाली भाजपा ही गुंडों की सबसे बड़ी पार्टी है।

संत कबीर नगर में सांसद-विधायक के बीच मारपीट इसका उदाहरण हैं। बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को जबरदस्त सफलता मिलना तय है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, नीता सचान, के के प्रजापति, सपा नगर अध्यक्ष इरशाद खान, शिवबालक सिंह, संतराम यादव, राकेश यादव, रामकुमार चौहान, विनोद, डॉ मुबारक अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें