फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरे लेकर 11 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में वर वधू को आशीर्वाद देते अतिथि। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बजरंग सत्संग आश्रम डकोर पर साप्ताहिक श्रीमद्भागवत पुराण के समापन के बाद नौवां सामूहिक विवाह यज्ञ का कार्यक्रम हुआ। इसमें सात फेरे लेकर 11 जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह ग्राम डकोर में घोड़ा बैंडबाजे, डीजे तथा आतिशबाजी के साथ 11 वर की घोड़ी पर सवार प्रभात रैली निकाली गई। दूल्हों का विधि विधान के अनुसार टीका किया गया। मंत्रोच्चार के बीच वर-वधू ने एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाई। फिर सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे। आयोजन समिति की ओर से वधुओं को गृहस्थी का पूरा सामान, वस्त्र तथा जेवर आदि भेंट किए गए।
वर्षा संग रविंद्र, प्रगति संग दुर्गेश, प्रीति संग नितेश, सुलेखा संग राजा, प्रियंका संग अरविंद, साधना संग धर्मेंद्र, अखिलेश संग आशीष, चंदा संग धीरज, उमाकांति संग रोहित, सोमलता संग अमित, आरती संग विक्रम सिंह ने साथ जीवन जीने की कसमें खाई। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, आयोजक मनोज कुमार, विनोद, ज्ञानसिंह यादव, अशोक बाबूजी, पिंटू यादव, विनोद सेठ, ठाकुरदास, महेंद्र, पुष्पेंद्र, अतर सिंह, सोनू यादव, राजबहादुर, सुनील तिवारी, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें