फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरा के जंगल में आग से हड़कंप

विज्ञापन
रामपुरा में जंगल में लगी आग को बुझाते ग्रामीण - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा। विजवाहा जंगल के बाद रामपुरा क्षेत्र के ग्राम जमालपुरा में भी गुरुवार सुबह जंगल के किनारे झाड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। पास में खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग को बढ़ता देख ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग को सूचना करने के उपरांत पुलिस और ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। किसानों ने नलकूप के पानी को आग पर डालना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया जा सका। बताते हैं कि आग बुझाने में कुछ ग्रामीण व पुलिस कर्मियों के कपड़े तक जल गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जंगल के किनारे गेहूं के खेत भी हैं। यदि आग बढ़ती तो करीब 100 बीघा में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंच सकता था। ग्रामीणों ने उप निरीक्षक हीरा सिंह के प्रयास की सराहना की। वहीं दमकल के काफी देर तक मौके पर न पहुंचने से लोगों में रोष रहा। माधौगढ़ में दमकल स्टेशन के लिए जमीन तो काफी समय पहले दी गई थी, लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं कराया गया। दमकल की गाड़ी जिला मुख्यालय से आने में काफी समय लग जाता हैं। ऐसे में आग से होने वाले नुकसान की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें