पालिका भवन का शिलान्यास करती डीएम संदीप कौर व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत पालिका में प्रथम तल पर नया भवन व गेट का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष व विधायक की मौजूदगी में डीएम संदीप कौर ने मंगलवार को भवन का शिलान्यास किया। कहा कि शहरी क्षेत्र में विकास कार्य कराने में नगर पालिका अग्रणी रही है। उन्होंने कार्यदायी संस्था प्रतिनिधियोें से कहा कि वह पालिका
भवन का निर्माण मानक के अनुसार कराएं। शासन के निर्देश पर राज्य वित्त आयोग से पालिका के सुंदरीकरण के लिए नया भवन व गेट का निर्माण कराया जा रहा है। करीब एक करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया जाएगा। जिलाधिकारी संदीप कौर ने भवन का शिलान्यास किया। डीएम ने कहा कि पालिका शासन की मंशानुसार विकास कार्य
करा रही है। नया भवन एटीएम सुविधा, पराग कैंटीन से लैस होगा। पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी, सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी के अलावा इंतखाब आलम, लक्ष्मण दास बबानी, गिरीश चतुर्वेदी, राजू मछली, मुबीन खान, जितेंद्र अहिरवार, कमलेश प्रजापति, मुन्नी देवी, पुष्पेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।