फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जनवरी को स्मृति इरानी की लाइव कॉफ्रेंस

Tue, 03 Jan 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
smriti irani
विज्ञापन
पिछले दिनों मायावती ने प्रदेश के कई जिलों में एक साथ लाइव भाषण का प्रसारण कराया। भाजपा भी अब इस हाईटेक चुनाव प्रचार का रास्ता अपनाने जा रही है। 6 जनवरी को स्मृति इरानी मेरठ से प्रदेश के कई जिलों मेें एक साथ भाषण का सीधा प्रसारण करवाएंगी। इस दौरान उनसे बात भी की जा सकेगी। जालौन में छह कालेजों में इसके लिए व्यवस्था की जा
विज्ञापन


रही है। इसमें एक कालेज में कांफ्रेंसिंग की भी सुविधा रहेगी जिसके जरिए भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग स्मृति इरानी के सामने अपनी बात रख सकेंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जल्द ही आचार संहिता लगने वाली है। इसलिए विभिन्न दल अपने चुनाव प्रचार में तेजी ला रहे हैं। पिछले दिनों मायावती ने प्रदेश के कई जिलों में एक साथ अपने भाषण का

सजीव प्रसारण करवाया था। अब भाजपा भी अपने नेताओं के भाषणों का सजीव प्रसारण करवाएगी। इस क्रम में छह जनवरी को भाजपा नेता स्मृति इरानी मेरठ से प्रदेश के कई जिलों में बीजेपी कार्यकर्ता और आम लोगों को संबोधित करेंगी। उनके भाषण के सजीव प्रसारण को लेकर भाजपा की जिला इकाई ने कमर कस ली है। छह कालेजों में प्रसारण की व्यवस्था
विज्ञापन


कराई जा रही है। इस दौरान एक कालेज में कांफ्रेंसिंग की सुविधा भी दी जाएगी ताकि यहां से लोग अपनी बातें स्मृति इरानी के सामने रख सकें और उनसे प्रश्न पूछ सकें। भाजपा के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने इसकी पुष्टि की। कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए एक बड़े समूह से एक साथ स्मृति इरानी संपर्क कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें