फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सरकार के इशारे पर बजरंगियों का दमन’

Tue, 02 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन चार दिन से धर्म परिवर्तन मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के घर रात में पुलिस की छापेमारी और कार्यकर्ताओं के परिजनाें को हिरासत में लेने कतो लेकर प्रदेश भर के बजरंगदल कार्यकर्ताआें में उबाल है। कार्यकर्ता इसके विरोध में जल्द ही उरई में बड़ा प्रदर्शन करने की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। इसके लिए कानपुर और लखनऊ में छह बैठकें हो चुकी हैं। 21 जिलों
विज्ञापन


के कार्यकर्ता उरई मे जेल भरो आंदोलन की तैयारी में है।  यह बातें बजरंग दल के प्रांतीय सह संयोजक रामजी तिवारी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि दल के कार्यकर्ताओं का दमन प्रदेश सरकार के इशारे पर ही किया जा रहा है। पुलिस और जिला प्रशासन की कार्रवाई पूरी तरह गलत है। आरोप लगाया कि पुलिस कार्यकर्ताओं की

गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर रात में जाकर तोड़फोड़ कर रही है। कहा कि कई कार्यकर्ता अब भी लापता हैं, पुलिस उन्हें उठा ले गई। अब उनके बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं, धर्मांतरण पीड़ित संगम को भी फर्जी धाराओं में बंद कर दिया गया है। दूसरी तरफ धर्मांतरण के आरोपी को छोड़ दिया गया। इससे हिंदू संगठनों में खासा रोष है। उन्होंने कहा कि
विज्ञापन


धर्माचार्यों के सहयोग से उरई में प्रांतीय स्तर के बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके तहत करीब 21 जिलों से कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए जुट रहे हैं। ललितपुर और कानपुर के कार्यकर्ता पहले ही उरई पहुंच चुके हैं। बताया कि कार्यकर्ता सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर जाएंगे जहां से प्रदर्शन के बाद वे जेल भरो आंदोलन की शुरुआत भी करेंगे। कहा कि हिंदुओं के साथ

किए जा रहे भेदभाव को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। इस संदर्भ में जल्द ही संगठन के प्रांतीय संयोजक कुशल पाल सिंह व प्रांत मंत्री वीरेंद्र पांडेय भी उरई पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें