दुकान का ताला तोड़कर चोरी
- बीस हजार रुपये व सामान चोरी, पुलिस को दी तहरीर
कदौरा। घर में रखी किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान में रखे 20 हजार रुपये व दस हजार का सामान चोरी कर लिया। दुकानदार ने सुबह दुकान का ताला टूटा देखा तो उसे चोरी हो जाने की आशंका हुई। दुकान के गोलक में 20 हजार रुपये व सामान गायब देख उसके होश उड़ गए। उसने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी विनोद पुत्र रामाधार अपने घर पर ही किराने की दुकान किए हुए हैं शुक्रवार की रात 10 बजे वह अपनी दुकान को बंद कर घर के अंदर सोने चला गया। देर रात चोरों ने दुकान की ताला कुंडी तोड़कर गोलक में रखे 20 हजार रुपये लगभग दस हजार का सामान चोरी कर लिया। दुकान मालिक सुबह जब दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो ताला कुंडी टूटी देख वह दुकान के अंदर गया। तो गोलक में रखे रुपये व सामान गायब था। उसने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को उठा लिया है।