उरई। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में हुई। इसमें ब्लाक एवं बूथ स्तर की कमेटियों को शीघ्र गठित कर लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति बनाई गई।
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव व बुंदेलखंड प्रभारी अमर सिंह जांगिड़ ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जुमलेबाज सरकार के बारे में लोग को बताएं। विकास के नाम पर जनता को गुमराह करने वाली इस सरकार की कार्यशैली को जनता समझ चुकी है और अब इसे सबक सिखाने को तैयार बैठी है।
जिला प्रभारी गजराज सिंह बघेल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर रिजल्ट आएंगे क्योंकि भाजपा सरकार से लोग तंग आ चुके हैं। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भगवानदास खटीक ने कहा कि मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने में जुटना होगा। संचालन राजपाल सिंह ने किया। इस दौरान भागचंद्र, सुरेश यादव, सुघर सिंह, अरविंद राठौर, सुरेश गौतम, हरगोविंद सिंह, रामजी पाल, जितेंद्र पाल, प्रमोद कुशवाहा, अंकुर सोनी, हरनारायण, शिवचरन निषाद, अनिल कुशवाहा, रामरुप सविता, भागचंद्र, हरगोविंद, अफसर बख्श, रणवीर सिंह पाल, विकास राजपूत, मनमोहन, रामकुमार यादव आदि मौजूद रहे।