उरई। प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस बल के साथ अभियान चलाया। इसमें कई दुकानों में छापेमारी की। गोपालगंज स्थित एक दुकान से एक क्विंटल से अधिक पॉलिथीन जब्त की। इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार की अगुवाई में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ छापामार अभियान चलाया गया। उनके साथ बल्लभनगर चौकी इंचार्ज योगेश पाठक भी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। गोपालगंज स्थित एक दुकान से एक क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। उन्होंने बताया कि अब दुकानदार के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के चलते बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके चले गए।