फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लूट में बीमा कंपनी को देनी पड़ी धनराशि

Mon, 11 Mar 2019 11:42 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
चेक सौंपते उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेके पांडेय, सदस्य रामबाबू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बता दें कि उरई तहसील के अटरिया निवासी शमीम ने 57 हजार कीमत की हंक बाइक यादव मोटर्स महोबा से 7 फरवरी 2010 को खरीदी थी। इसका बीमा यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी से 8 फरवरी को कराया था। 22 फरवरी को चुर्खी थाने के पास बाइक लूट ली गई थी। इसकी सूचना शमीम ने बीमा कंपनी को दी थी लेकिन बीमा कंपनी मुआवजा देने में आनाकानी करने लगी। इस पर 4 अप्रैल 2012 को उपभोक्ता फोरम ने आदेश दिया कि बीमा कंपनी उपभोक्ता से सभी संबंधित कागजात लेकर मामले को निस्तारित कराए।

विज्ञापन


जब बीमा कंपनी ने कोई क्लेम नहीं दिया तो शमीम ने 5 फरवरी 2014 को उपभोक्ता फोरम में फिर वाद दायर किया। इस पर जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेके पांडेय व सदस्य रामबाबू निषाद ने उपभोक्ता के अधिवक्ता राधेश्याम विश्वकर्मा की दलील को सही माना और बीमा कंपनी को आदेश दिया कि बाइक की कीमत 57 हजार रुपये और 9 प्रतिशत ब्याज के साथ 23 फरवरी 2010 से वास्तविक भुगतान की तिथि तक करें। सोमवार को फोरम के अध्यक्ष जेके पांडेय, सदस्य रामबाबू निषाद ने अधिवक्ता राधेश्याम की मौजूदगी में शमीम को एक लाख आठ हजार की चेक सौंपी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें