फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वें दिन भी वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। एसडीएम की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार 10वें दिन भी जारी रहा। वकीलों के कार्य बहिष्कार से वादी परेशान हैं।
विज्ञापन

नवीन बार एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएम की कार्यप्रणाली को लेकर एसडीएम कोर्ट के अधिवक्ताओं में रोष है। अधिवक्ता पिछले 10 दिन से कार्य बहिष्कार पर हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम का व्यवहार सही नहीं है। कोर्ट में जाने वाले आरोपियों को धमकाया जाता है। ऐसे में अधिवक्ता एसडीएम के स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से वादी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

भगवानदास महिया कमलपुर, दृगपाल छिरिया सलेमपुर, राजकुमार सिंह सुढ़ार सालाबाद, राजेश्वरी धंतौली आदि ने बताया कि वह अपना समय और किराया खर्च कर तारीख पर आए थे। यहां पता चला कि अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर रखा है। इससे उनका समय और रुपये दोनों खर्च हुए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि एसडीएम के तबादले तक बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें