फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में 10 शोध प्रस्ताव प्रस्तुत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद त्रिवेदी की अध्यक्षता में एथिक्स कमेटी की बैठक हुई। प्राचार्य ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे शोध न केवल आम लोगों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाएंगे, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के निर्माण में भी सहायक सिद्ध होंगे। बैठक के दौरान बाल रोग विभाग ने क्षेत्र में प्रचलित बीमारियों से संबंधित दस शोध प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इन प्रस्तावों में बच्चों में अत्यधिक स्क्रीन टाइम के हानिकारक प्रभाव और बचाव के तरीके, बच्चों में रक्ताल्पता (एनीमिया) के कारण और निवारण, अस्थमा से पीड़ित बच्चों की मानसिक स्थिति का आकलन, कुपोषण की समस्या का समाधान और नवजात शिशुओं में विलंबित कॉर्ड क्लैंपिंग के लाभ जैसे गंभीर विषय शामिल थे। इन सभी अनुसंधानों का संचालन बाल रोग विभाग के प्रोफेसर जी.एस. चौधरी, डॉ. छवि जायसवाल, डॉ. संतोष लोधी, डॉ. दिव्या पिपरिया और डॉ. कामिनी राजपूत के निर्देशन में किया जाएगा। शोध कार्य विभाग के जूनियर चिकित्सक डॉ. निकिता, डॉ. बृजेश, डॉ. आस्था, डॉ. अजय और डॉ. बुद्धसागर द्वारा शैक्षणिक कार्यों के अतिरिक्त संपादित किए जाएंगे।
बाल रोग विभाग के अलावा, दंत रोग विभाग और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के एक-एक चिकित्सक ने भी अपने शोध प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। एथिक्स कमेटी ने विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में उपप्राचार्य डॉ. आरएन कुशवाहा, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. हरिमूर्ति, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत सचान, फार्माकोलॉजी विभाग के संकाय सदस्य डॉ. अमित और एथिक्स कमेटी के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें