फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश से भरोसा उठा, मुलायम से दर्द कहेंगे अफसर

Tue, 30 Jul 2013 08:00 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में आईपीएस के कॉडर रिव्यू समेत अन्य मुद्दों को लेकर खिन्न प्रदेश पुलिस के आला अफसरों ने अब अपना दुखड़ा सीधा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से कहने का फैसला किया है।
विज्ञापन


पीपीएस अफसरों की एसोसिएशन इसके लिए समय मांगने जा रही है। मुलायम से मिलने की वजह यह है कि पीपीएस अफसरों को इस बात का भरोसा नहीं रह गया है कि मौजूदा सरकार में कोई उनकी सुनवाई करेगा।

पीपीएस अफसरों की सबसे अहम मांग आईपीएस काडर के समय से रिव्यू होने की है। इस बार भी काडर रिव्यू का प्रस्ताव पिछले कई दिनों से डीजीपी मुख्यालय में रुका हुआ है और उसके प्रति पुलिस या गृह विभाग के अधिकारी खास रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


पीपीएस एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि काडर रिव्यू में अनावश्यक किए जा रहे विलंब की वजह से ही दो अधिकारियों ने अलग-अलग उच्च अदालत व कैट में याचिका दाखिल कर रखी है।

कुछ पीपीएस अफसरों का कहना है कि मौजूदा प्रशासनिक मशीनरी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणाओं को भी खास महत्व नहीं दिया जा रहा है।

एक साल पहले ही मुख्यमंत्री ने प्रोन्नति से आपीएस बनने वाले पदों को पचास फीसदी किए जाने, इंस्पेक्टरों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिए जाने सहित कुल तीन मामलों में घोषणा की गई थी पर इसे साल बीतने तक भी अमल में नहीं लाया जा सका।

‘विभिन्न मांगों को लेकर पीपीएस एसोसिएशन के सदस्य मुलायम सिंह यादव से मिलेंगे। इसके लिए सपा प्रमुख से समय मांगा जा रहा है। पीपीएस अफसरों को उम्मीद है कि मुलायम सिंह हमेशा की तरह प्रांतीय सेवा के अफसरों के हित में फैसला लेंगे।’
विज्ञापन

जुगुल किशोर, अध्यक्ष पीपीएस एसोसिएशनस एसोसिएशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें