फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर तीन बार तलाक बोलते ही मियां-बीवी जुदा

Tue, 25 Jun 2013 01:11 AM IST
जलालाबाद (शामली)/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शौहर के सऊदी अरब में रहने से खफा बीवी ने उससे फोन पर तलाक की मंशा जताई।
विज्ञापन


इस पर शौहर ने बीवी की इच्छा पर उसे तीन बार तलाक कहकर संबंध हमेशा के लिए तोड़ दिया।

शौहर के घर से लड़की वाले शादी में दिया गया सामान लेकर लौट गए।

कसबे के एक युवक का निकाह करीब दो साल पहले कैराना क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुआ था। निकाह से पहले यह युवक कस्बे में खेतीबाड़ी करता था। निकाह के दो महीने बाद ही वह सऊदी अरब में नौकरी करने चला गया।

उसकी बीवी को यह बात खलने लगी। उसके जाने के दो महीने बाद वह भी अपने मायके चली गई। मई में शौहर जलालाबाद आया। उसने अपनी बीवी को लेने उसके मायके पहुंचा। बीवी ने साथ चलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


उसने कहा कि जब वह कुछ दिन बाद फिर विदेश चला जाएगा, तो वह ससुराल में क्या करेगी। शौहर मायूस होकर लौट आया। कुछ दिन बाद फिर वह सऊदी अरब चला गया। इस बीच दोनों के परिजनों में बातचीत चलती रही।
विज्ञापन


ससुरालियों ने लड़की के मायके वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। मायके वालों ने कहा कि उनकी बेटी तलाक चाहती है।

लड़के वालों ने सऊदी अरब में फोन कर उसकी बीवी की मंशा बताई, तो शौहर ने भी तलाक पर अपनी सहमति जता दी।

सोमवार को इस मामले में जलालाबाद में दोनों पक्ष अपने रिश्तेदार और समाज के लोगों के साथ एक बैठे। सबके बीच में बीवी से बात की गई, तो उसने तलाक की इच्छा जताई।

वहीं पर उसके शौहर को फोन मिलाकर बीवी की उससे बात करा दी। बीवी की इच्छा जानने के बाद शौहर ने फोन पर तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कह दिया।

मदरसा हाफिज साजिद अहमद और फैज मोहम्मद शेरवानी ने बताया कि मियां-बीवी की रजामंदी से फोन पर दिया गया तलाक जायज होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें