फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फांसी की धमकी पर पति बनाने लगा Video, महिला ने दरवाजा बंद कर दी जान; एक दिन पहले ही थाने में हुआ था समझौता

Mon, 10 Jul 2023 09:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दंपती में विवाद हो गया। इस पर महिला ने फांसी लगाने की धमकी दी तो पति ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। महिला ने कमरे का दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली। महिला के पिता ने बेटी के पति, सास और नंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति और सास गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
lucknow suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के राजाजीपुरम के एफ-ब्लॉक निवासी दंपती में शनिवार को विवाद हुआ। विभा (26) ने फांसी की धमकी दी तो उसका पति हर्षित भारद्वाज मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इससे नाराज होकर विवाहिता ने दरवाजा बंद किया और फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर तालकटोरा अजय प्रकाश मिश्रा के मुताबिक, विभा मूलरूप से पारा के चंद्रोदय नगर की रहने वाली थी। दंपती शिकायत लेकर आए थे। दोनों को समझाकर भेज दिया गया था। 

शनिवार देर रात फिर विवाद हुआ तो विभा ने फांसी की धमकी दी। हर्षित मोबाइल से वीडियो बनाने लगा और खिड़की के पास आ गया। विभा ने दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। हर्षित ने तुरंत दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक विभा की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


सूचना पर मायकेवाले मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता सर्वेश कुमार शर्मा ने बेटी को फंदे से लटकता देखा। सर्वेश के अनुसार, आसपड़ोस से पता चला कि जब विभा कमरा बंद कर फांसी लगा रही थी तो हर्षित बाहर से वीडियो बना रहा था।

इंस्पेक्टर के मुताबिक, विभा के पति हर्षित, सास अरुणा और नंद प्रीति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद हर्षित और अरुणा को गिरफ्तार कर जेल भेज गया। विभा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है।

 

2021 में हुई शादी, दहेज के लिए कर रहे थे प्रताड़ित
सर्वेश कुमार शर्मा ने बताया कि साल 2021 दिसंबर में विभा की शादी हर्षित भारद्वाज से की थी। हर्षित नक्खाश में प्राइवेट नौकरी करता था। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही हर्षित, अरुणा और प्रीति आए दिन दहेज के लिए विभा को प्रताड़ित करने लगे थे।


 
विज्ञापन

पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके चलते शनिवार को घर में कहासुनी भी हुई थी। स्थानीय थाने में शिकायत की गई थी। पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया था। जब उन्होंने बेटी को मायके ले जाने की बात कही तो आरोपियों ने मना कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें