फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को बंधक बना दो महीने तक दोस्तों को परोसा

Thu, 04 Jul 2013 02:17 AM IST
अमरोहा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से होटल का वेटर नवविवाहिता को बहलाकर गाजियाबाद ले गया और कमरे में बंधक बनाकर बारी-बारी से उसे अपने दोस्तों को परोसता रहा।
विज्ञापन


करीब दो माह बाद करतूत का खुलासा होने की आशंका पर साथियों की मदद से विवाहिता की सौदेबाजी शुरू कर दी। दोस्तों में पैसे के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने घिनौनी साजिश कामयाब होने से पहले खुल गई।

युवक के पिता संग ग्रामीण विवाहिता को गुपचुप मुक्त करा लाए। पुलिस ने मां-बेटे समेत चार अन्य दोस्तों के खिलाफ अपहरण व गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थानांतर्गत एक गांव में कस्बे से करीब दो साल पहले ब्याही युवती का गांव के युवक अमित पुत्र मल्लू से प्रेमप्रसंग शुरू हो गया। करीब दो माह पूर्व होटल में नौकर अमित विवाहिता को फुसलाकर भगा ले गया।

इधर, महिला के परिजन उसकी तलाश में मुरादाबाद के एक गांव में रहने वाले दूसरे युवक पर नजरें गड़ाए रहे जिसके साथ पूर्व में घर छोड़कर चले जाने की बात सामने आई थी। खोजबीन के बाद परिवार वाले थक हारकर बैठ गए।

इस बीच अमित के गांव के ही कुछ दोस्तों की उसके कमरे पर आवाजाही शुरू हो गई। युवकों के बार-बार गाजियाबाद जाने-आने से परतें खुलने लगीं।

खुलासे के डर से अमित ने विवाहिता को ठिकाने लगाने के लिए साथियों की मदद से उसकी सौदेबाजी शुरू कर दी। पैसों की हिस्सेदारी पर दोस्तों में तकरार हुई और स्थिति विस्फोटक होती देख मंगलवार रात आरोपी का पिता गांव के संभ्रांत लोगों को लेकर गाजियाबाद से विवाहिता को अमित के कमरे से लौटा लाया।

घर पहुंचते ही विवाहिता के बयानों ने पुलिस को भी हिला दिया। बकौल पुलिस महिला ने बताया कि अमित और उसके दोस्त मनोज पुत्र किशोर, पवन पुत्र सूरज सिंह व रिंकू पुत्र ऋषिपाल सिंह के साथ छोटू पुत्र मुन्ना कमरे में कभी जगह बदलकर नशे का इंजेक्शन देकर बेहोशी में बारी-बारी से रेप करते रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने पांचों दोस्त व मनोज के खिलाफ अपहरण व गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मनोज की मां भूरी को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में नामजद किया है। देर रात तक एएसपी, एडीएम व सीओ और एसडीएम थाने में डटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें