फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हसायन में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च, सोनू के हत्यारों फांसी देने की मांग

Sat, 17 Jan 2026 10:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मेरठ के सरधना में 5 जनवरी को एक युवक की अधजली लाश अक्खेपुर-रार्धना रोड पर मिली थी। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला किला निवासी रोनू कश्यप उर्फ सोनू के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
हसायन में कैंडल मार्च निकालते युवा - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ में 5 जनवरी को रोहित उर्फ सोनू कश्यप की हुई हत्या मामले को लेकर हसायन कस्बे में सर्व समाज के युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। 

विज्ञापन


 कैंडल मार्च पं. दीनदयाल चौराहे व अंडौली तिराहे से मुख्य बाजार होते हुए मार्च कोतवाली तक पहुंचा। इस दौरान युवाओं ने आरोपी को फांसी दिलाने की मांग करते हुए नारे लगाए। भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष अवनीश कुमार दिवाकर ने कहा कि सोनू के परिजनों 50 लाख रुपये के साथ न्याय मिलना चाहिए। इस दौरान मोर मुकुट कुशवाहा, विजय गौतम, पवन कुशवाहा, श्याम कश्यप आदि मौजूद रहे। 

मेरठ के सरधना में 5 जनवरी को एक युवक की अधजली लाश अक्खेपुर-रार्धना रोड पर मिली थी। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला किला निवासी रोनू कश्यप उर्फ सोनू के रूप में हुई थी। सोनू हत्याकांड को लेकर कश्यप समाज में उबाल है। मामले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग उठ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें