दो युवक बाइक महिला के घर पहुंचे। दोनों ने चेहरा ढंक रखा था। युवकों ने गैस एजेंसी का कर्मी बनकर उनसे कहा कि हाल ही में उन्होंने जो गैस सिलिंडर भरवाया है, वह एक्सपायर हो चुका है। इसलिए अब उसको एजेंसी में जमा करना होगा, जिसके बाद नया सिलेंडर मिल जाएगा। युवक सिलिंडर लेकर भाग गए।
बिसावर ग्राम पंचायत के गांव खमानीगढ़ी में गैस एजेंसी के कर्मचारी बनकर आए दो युवकों ने एक महिला को झांसा देकर गैस सिलिंडर ले लिया और भाग गए।
विज्ञापन
गांव निवासी पीड़िता शबनम पत्नी नईम खान ने बताया कि 18 जून सुबह 10 बजे दो युवक बाइक से उनके घर पहुंचे। दोनों ने चेहरा ढंक रखा था। युवकों ने गैस एजेंसी का कर्मी बनकर उनसे कहा कि हाल ही में उन्होंने जो गैस सिलिंडर भरवाया है, वह एक्सपायर हो चुका है। इसलिए अब उसको एजेंसी में जमा करना होगा, जिसके बाद नया सिलेंडर मिल जाएगा।
महिला के अनुसार युवकों ने किसी अन्य को फोन कर उनके पति का नाम लिया और कहा कि नईम भाई हम आपका सिलिंडर ले जा रहे हैं। इसके बाद वे गैस सिलिंडर अपने साथ लेकर चले गए। कुछ देर बाद जब शबनम ने पति को पूरी बात बताई तो उन्हें ठगी का पता चला। नईम ने युवकों की तलाश की, लेकिन तब तक वे भाग चुके थे। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी व्यक्ति को बिना पहचान किए गैस सिलिंडर न दें।