फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Tue, 20 Jan 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर पुलिस लाइंस के निकट एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंकित (21) पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि एक महीने पहले तक अंकित फरीदाबाद की कंपनी में काम करता था। दुर्घटना होने के कारण वह घर आ गया था। रविवार रात को किसी बात को लेकर परिजनों से उसकीकहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह घर से चला गया था। रात से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। सुबह शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली हाथरस गेट के अपराध निरीक्षक आदित्य शंकर तिवारी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें