फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ढाबे पर खाना खाने गए युवकों से मारपीट, कार में तोड़फोड़ व फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज कर चार गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 09:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

फरमान खां अपने साथी भुल्ली के साथ ढाबे पर खाना खाने गए थे। वहां पहले से मौजूद कुम्हरई निवासी आरोपियों व उनके तीन अन्य साथियों ने उन्हें बेवजह गालियां दीं। फरमान का आरोप है कि गाली देने का विरोध करने पर दबंगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
चंदपा कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदपा के गांव  कुम्हरई मोड़ पर स्थित ढाबे पर मंगलवार को दो पक्षाें में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने कार में तोड़फोड़ व फायरिंग कर दी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। घटना सीसीटीवी में होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार युवकाें को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गांव नगला खिरनी निवासी फरमान खां ने बताया कि वे अपने साथी भुल्ली के साथ सोमवार रात करीब 8:20 बजे कुम्हरई मोड़ स्थित ढाबे पर खाना खाने गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुम्हरई निवासी अभिषेक, कुलदीप, बिल्लू व उनके तीन अन्य साथियों ने उन्हें बेवजह गालियां दीं। फरमान का आरोप है कि गाली देने का विरोध करने पर दबंगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीटा और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। डंडे के हमले से भुल्ली के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। इसके बाद आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत कायम करने की कोशिश की। 

इसके बाद आरोपी उनके घर तक पहुंच गए और परिजनों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस ने तीनों नामजद युवकों व उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अभिषेक, कुलदीप, अमरजीत व उनके एक अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


                            

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें