फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: परशुराम शोभायात्रा में डांस करने को लेकर युवकों को जमीन पर गिरा गिरा कर पीटा, दो घायल

Wed, 22 Mar 2023 11:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में परशुराम शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभा यात्रा जैसे ही बुर्ज वाला कुआं पर पहुंची, तो वहां पर युवक डांस करने लगे। इसी दौरान डांस करने को लेकर दो युवकों विशाल व वंश निवासी आवास विकास कॉलोनी से विवाद हो गया। 
विज्ञापन
उपचार कराता घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में परशुराम शोभा यात्रा के दौरान डांस करने को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया। जिसमें दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं अब पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


बुधवार की देर शाम को शहर में परशुराम शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभा यात्रा जैसे ही बुर्ज वाला कुआं पर पहुंची, तो वहां पर युवक डांस करने लगे। इसी दौरान डांस करने को लेकर दो युवकों विशाल व वंश निवासी आवास विकास कॉलोनी से विवाद हो गया। 

जिस पर कुछ युवकों ने दोनों युवकों को जमीन पर गिरा गिरा कर पूरी तरह से पीटा। जिससे एक युवक का सिर फट गया। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। दोनों घायल पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें