फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के सशक्तीकरण पर युवा देंगे जवाब, पाएंगे इनाम

विज्ञापन
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर पत्रकार वार्ता करते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की स्मृति में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर आज जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर एक बैठक हुई। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन इकबाल अहमद, सौंखिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, कुलदीप कुमार सिंह, जगत रावत, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम एड जयशंकर पाराशर, रचित शर्मा, कपिल नरूला, विकास चौधरी, अविनाश पचौरी, संदीप कुमार कश्यप ने बताया कि 13 और 14 सितंबर को जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें 16-22 वर्ष के युवा शामिल हो सकते हैं ।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट ङ्खङ्खङ्ख.4ह्व1ड्डद्भशह्यद्ध.द्बठ्ठ पर रजिस्टर करें। मोबाइल नंबर 9090807010 पर मिस्ड कॉल करें। रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया उनके मैसेज पर आएगा। प्रथम विजेता को लैपटॉप, द्वितीय विजेता को मोबाइल, तृतीय विजेता को टैबलेट एवं इसके अलावा सैकड़ों सांत्वना पुरस्कार के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता दोपहर तीन बजे से सात बजे तक होगी। प्रतियोगिता का विषय भारत के सशक्तीकरण की यात्रा पर आधारित होगा। तीस मिनट में 60 सवालों के जवाब प्रतिभागियों को देने होंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक ब्लॉक बच्चों की रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करा रहे हैं। हाथरस कांग्रेस एवं जिलाध्यक्ष के पेज पर जाकर पूरी जानकारी युवा हासिल कर सकते हैं। वार्ता के दौरान कन्हैयालाल पुलंद, मुस्ताक अहमद, मुबीन खान, हरि शंकर वर्मा, नीरू शर्मा, गीता देवी, अभीमेष गुप्ता, संतोष उपाध्याय, संजय कप्तान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें