हिस्ट्रीशीटर अखिलेश के बारे में जानकारी देते थानाध्यक्ष
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ नगला रति क्षेत्र में मंगलवार की रात को गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें नगला कांच से 200 मीटर पहले गांव नगला रति की तरफ एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर यह व्यक्ति पीछे मुड़कर जाने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसको पकड़ लिया। इस व्यक्ति ने अपना नाम अखिलेश पुत्र अमर सिंह निवासी नगला कांच बताया। पुलिस ने अखिलेश के कब्जे से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।