फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में दिखा उत्साह, 248 ने लगवाए टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

जिले में 18 वर्ष से अधिक के लोगों का टीकाकरण एक जून से शुरू हो गया। इसको लेकर मंगलवार को सहपऊ सीएचसी पर युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। टीका लगवाने पहुंचे युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान 248 लोगों ने टीके लगवाए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश मोहन ने बताया कि सीएचसी पर 80 युवाओं को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में वैक्सीन लगाने गई टीम ने क्षेत्र के गांव कुकरगंवा, थरौरा, कोंकना कलां, नगल विसी, नगला मया, उधैना नगरिया, वीर नगर, गढ़ी चिंता, ऊघई एवं नगला दली में 248 लोगों ने टीके की पहली डोज ली। उन्होंने बताया कि जिले में मंगलवार से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया। सीएचसी के अलावा टीम गांवों में भ्रमण कर टीकाकरण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें