फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ठेके के स्टॉक रजिस्टर से दुकान पर उपलब्ध माल का किया मिलान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र के गांव मानिकपुर स्थित अंग्रेजी, देसी शराब और बीयर की फुटकर दुकान का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने सर्वप्रथम देसी शराब की दुकान का निरीक्षण किया।
यहां उन्होंने स्टॉक रजिस्टर से दुकान पर उपलब्ध माल का मिलान किया और बोतल पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर माल की निकासी के ब्योरे का मिलान किया। सेल्समैन ने बताया कि इस दुकान पर दो सेल्समैन काम करते हैं। एक दिन में करीब 1,200 से 1,300 बोतल देसी शराब की बिक्री हो जाती है।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने बीयर की दुकान का निरीक्षण किया। आबकारी विभाग द्वारा सेल्समैन के जारी पहचान पत्र की जिलाधिकारी द्वारा जांच की गई। सेल्समैन का पहचान पत्र जांच में सही पाया गया। दुकान में उपस्थित सेल्समैन ने बताया कि एक दिन में लगभग 250-300 बीयर कैन की बिक्री हो जाती है।
इसके पश्चात उन्होंने विदेशी मदिरा की दुकान का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्टॉक रजिस्टर से दुकान पर उपलब्ध माल का मिलान किया। दुकान में रखी विदेशी शराब की पेटी से बोतल निकलवाकर उस पर लगे क्यूआर कोड के माध्यम से स्कैन कर जानकारी की कि माल की निकासी कब और कहां से की गई हैै।
विज्ञापन

आबकारी विभाग द्वारा सेल्समैन के जारी पहचान पत्र की जिलाधिकारी द्वारा जांच की गई। जांच में यह सही पाया गया। डीएम ने शराब की दुकानों के बाहर रेट लिस्ट बोर्ड पर चस्प करने के निर्देश दिए। आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि जिले में देसी, विदेशी शराब और बीयर की होल सेल की एक-एक दुकान संचालित है। यहां से सभी फुटकर विक्रेताओं को देसी, विदेशी शराब और बीयर की आपूर्ति की जाती है। इस मौके पर एडीएम जेपी सिंह, तहसीलदार सादाबाद, आबकारी निरीक्षक संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें