फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: जमानत पर रिहा युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शराब में कुछ मिला कर पिलाने का आरोप

Thu, 19 Oct 2023 05:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतक के बहनोई सुखवीर ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने रोहित को शराब में कुछ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया। आरोपी रोहित को बेहोशी की हालत में घर के पास छोड़कर चले गए। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के कछपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


30 वर्षीय रोहित पुत्र बीरबल निवासी कछपुरा कोतवाली हाथरस गेट मजदूरी करके अपना पालन पोषण करता था। मृतक के बहनोई सुखवीर ने आरोप लगाया है कि 18 अक्तूबर को गांव के ही कुछ युवक उसे पार्टी करने के बहाने अपने साथ ले गए थे। उन लोगों से रोहित का पुराना विवाद चल रहा था। मृतक हत्या के मामले में जेल भी जा चुका था। वह करीब तीन महीने पहले जमानत पर रिहा हुआ था। 

सुखवीर का आरोप है आरोपियों ने रोहित को शराब में कुछ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया। आरोपी रोहित को बेहोशी की हालत में घर के पास छोड़कर चले गए। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस संबंध में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें