फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, आज होगा फाइनल

विज्ञापन
1 गांव पल्हावत में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते युवा रालोद नेता प्रवीण पौनियां और अन्य विश - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत के गांव पल्हावत में रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के गांव के अलावा बाहरी देहात क्षेत्र की 28 टीमों ने सहभागिता की। शाम तक प्रतियोगिता में कई मैच हुए, लेकिन बारिश की वजह से फाइनल कबड्डी मैच नहीं हो सका।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा रालोद नेता प्रवीण पौनिया और रालोद बृज क्षेत्र प्रभारी गुड्डू चौधरी ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि चौधरी रामअवतार सिंह सिकरवार, महाराज सिंह, धीरी सिंह, बीरी सिंह, नरेंद्र प्रधान, राहुल चौधरी, मुकेश काका, भगवान सिंह मास्टर, वीरेंद्र सिंह, रमेश चौधरी का आयोजन समिति द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में गांव रमचेला, खजूरिया, अलिया के अलावा राया, छाता, अलीगढ़, आगरा सहित 28 टीमों ने सहभागिता की। इन टीमों के बीच शाम तक कबड्डी मैच चलते रहे, लेकिन बारिश होने की वजह से फाइनल मैच नहीं हो सका। फाइनल मैच सोमवार को खेला जाएगा। मौके काफी गांव के काफी लोग भी दर्शक के रूप में उमड़ पड़े। इस मौके पर गांव के काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें