फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल

Sun, 16 Nov 2025 05:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन कोतवाली में पर किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक कुमर पाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सादाबाद-जलेसर मार्ग पर 15 नवंबर देर शाम गांव बुढ़ाइच के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत को हो गई। दूसरी बाइक सवार पिता-पुत्र बुरी तरह से घायल हो गए। इन दोनों को उपचार के लिए हाथरस रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा है। 

विज्ञापन


गांव थरौरा निवासी 36 वर्षीय कुमर पाल 15 नवंबर शाम गांव से बाइक पर गांव बुढ़ाइच में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक उक्त गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रही बाइक उससे टकरा गई। उस बाइक पर पिता पुत्र जलेसर से सादाबाद जा रहे थे। दोनों बाइकों की टक्कर से तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। तीनों को पुलिस एवं राहगीरों ने सीएचसी भेजा, जहां से एक युवक को आगरा एवं पिता पुत्र को गंभीर हालत में हाथरस रेफर कर दिया गया। कुमर पाल की देर रात आगरा ले जाते समय रास्ते ही मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र का हाथरस में उपचार चल रहा है। 

16 नवंबर सुबह पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन कोतवाली में पर किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें